NEWSPR LIVE : गणतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को मिला सम्मान

Patna Desk

 

 

 

सासाराम : 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रोहतास जिले के महान क्रांतिकारी योद्धा सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी स्व दशरथ राम की धर्मपत्नी गिरजा देवी ने शहर स्थित अपने निवास स्थान पर झंडोत्तोलन कर पूरे देशवासियों को बधाई दी है। गिरजा देवी ने बताया कि मेरे पति स्व दशरथ राम भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में 1942 में सासाराम रेलवे स्टेशन और स्थानीय थाने में हुई आगजनी की घटना में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

वहीं स्वतंत्रता सेनानी स्व दशरथ राम की धर्मपत्नी गिरजा देवी को गणतंत्र दिवस दिवस की पूर्व संध्या पर बीडीओ कार्यालय में पंचायत सचिव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मान समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानी का पूरा परिवार सहित उत्तराधिकारी अशोक कुमार, लक्ष्य वर्मा, अमर वर्मा, राजू वर्मा, वंदना वर्मा, साधना वर्मा व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article