News PR Live
आवाज जनता की

NEWSPR LIVE : गया के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा ज़िले के प्रमुख चौराहों पर रह रहे असहाय निर्धन लोगो को बाँटी गयी कंबल

- Sponsored -

- Sponsored -

गया ज़िले में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए ज़िला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम के निर्देश के आलोक बिहार सरकार द्वारा संचालित वस्त्र वितरण योजना अंतर्गत ज़िला सामाजिक सुरक्षा कोषांग गया द्वारा मे ज़िले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा ज़िले के प्रमुख चौराहों पर रह रहे असहाय निर्धन लोगो के बीच जाकर कंबल बाटने का निर्देश दिया है।

आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा भी शीतलहर / ठंड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया गया है जिसे सभी आम जनता को जिला पदाधिकारी ने अपील किया है कि इसे पूरी तरह पालन करें।
जिला पदाधिकारी ने जिले के आम लोगों को कहा कि जब तक बाहर जाने की जरूरत या आवश्यकता न हो यथासंभव घर के अंदर ही सुरक्षित रहें (विशेषकर वृद्ध एवं बच्चे )

स्थानीय समाचार पत्र, रेडियो या टेलीविजन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें।
• शरीर में उष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पौष्टिक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।

- Sponsored -

- Sponsored -

• बंद कमरों में जलती हुई लालटेन, दीया एवं कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें एवं इसके प्रयोग के बाद अच्छी तरह से बुझा दें।

• हीटर, ब्लोअर आदि का प्रयोग करने के बाद स्विच ऑफ करना न भूलें अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है।

• यदि घर से बाहर जाना आवश्यक हो तो शरीर पर समुचित गर्म कपड़ों को पहन कर ही निकलें तथा अपने सिर, चेहरा, हाथ एवं पैर को भी गर्म कपड़े से ढक लें।
उक्त परिप्रेक्ष्य में अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया इंद्रवीर कुमार के द्वारा असहाय निर्धन लोगों के बीच आज मध्यरात्रि को बोधगया के विभिन्न जगहों पर भ्रमण करते हुए उन असहाय लोगों के बीच 50 से अधिक कंबल का वितरण किया गया। बोधगया में मध्य रात्रि में अधिकतर असहाय निर्धन लोग चिल्ड्रन पार्क, गांधी चौक एवं बाजार के फुटपाथ ऊपर पर सोते हुए पाएंगे पाए गए। उन्हीं लोगों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा ठंड से बचाव हेतु सभी लोगों को के बीच कंबल का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के साथ अंचलाधिकारी बोधगया एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया भी उपस्थित थे। मध्य रात्रि को किए गए भ्रमण के बाद अंचलाधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी बोधगया को अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि वह भी क्षेत्र में घूमे एवं असहाय लोग जो बढ़ती ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहे हैं। उन्हें उनके बीच कंबल का वितरण करें साथ ही आवश्यकता अनुसार विभिन्न जगहों पर अलाव जलाने का प्रबंध भी करें।
इसके अलावा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गया जिला श्री देवेश शर्मा द्वारा भी शहरी क्षेत्र के प्रमुख स्थलों यथा विष्णुपद, रेलवे स्टेशन, गांधी मैदान के समीप, सरकारी बस डिपो, सिकारिया मोड़ बस डिपो, मानपुर बस डिपो के समीप आदि जगहों में 95 से अधिक वृद्ध बुजुर्ग गरीब असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल बांटते हुए लोगों को राहत पहुंचाई गई।
इसके अलावा शेरघाटी, टेकारी एवं नीमचक बथानी के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र के चौक चौराहे पर निर्धन असहाय लोगो के बीच जाकर कंबल बाट कर उनलोगों को ठंड से राहत दिलाया गया।
कंबल वितरण के साथ साथ जिले के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.