NEWSPR LIVE : पंछीयों को कर आज़ाद, हुई नीम कोरिडोर जागरूकता अभियान की शुरुआत

Patna Desk

 

 

Bhagalpur : पीरपैंती संजीवनी गंगा मिशन और मीडिया ग्रुप पीरपैंती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नीम कॉरिडोर जागरूकता अभियान का शुभारंभ आज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित,प्राथमिक विद्यालय से किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख श्रीमती रश्मि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार चक्रवर्ती,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती दीपसिखा कुमारी, कार्यक्रम प्रभारी अरविंद साह,कार्यक्रम के अध्यक्ष, घनश्याम दास ने संयुक्त रूप से पंछी को पिंजरे से आजाद कर किया।

वहीं कार्यक्रम के तहत,विद्यालय के दीवार पर पर्यावरण संरक्षण पेंटिंग में गण्यमान्य अतिथियों द्वारा रंग भरा गया। साथ ही विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को परिलक्षित कर नीम का पौधा लगाकर उसी संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम 15 दिसंबर 2022 से 14 फरवरी 2023 तक प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में क्रम वार चलेगा।इस अवसर पर मुखिया महादेव मंडल, पंस स सूचित कुमार,एवम विद्यालय के सभी शिक्षिका और बच्चे उपस्थित रहे।

वहीं इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस पर्यावरण संरक्षण के इस जागरूकता अभियान में पंछियों को आजाद करने की जो अंतर्मन में इक्षा है हम इसका नैतिक समर्थन करते हैं और इसके लिए समय रहते हमे प्रकृति का संरक्षण करने की ओर बढ़ना चाहिए। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि प्रकृति और इस पर निर्भर सभी जीव जंतुओं को बचाने के लिए हमे जागरूक होकर कार्य करना चाहिए। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा कुमारी ने कहा की विद्यालय में अन्न विषयों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों की पढ़ाई के साथ साथ अधिक से अधिक लोगों को जागरूक बनाने की जरूरत है। हम इस अभियान के साथ है।

Share This Article