News PR Live
आवाज जनता की

NEWSPR LIVE : प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का भगवानपुर प्रखंड में मनाया गया 192वा जयंती

- Sponsored -

- Sponsored -

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

 

जिले में अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन जिला इकाई कैमूर के तत्वावधान में श्री गुरु रविदास जन कल्याण धर्म स्थान देऊरा, प्रखण्ड भगवानपुर कैमूर में प्रथम महिला शिक्षिका,महान समाज सुधारक तथा नारी मुक्ति की प्रणेता राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जी की 192 वी जयंती बड़े धूम – धाम से मनाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसकी अध्यक्षता संत आरिंक दास महाराज जी संस्थापक जन कल्याण संस्थान देउरा तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कैमुर ने किया।इस कार्यक्रम में सबसे पहले सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा परिचर्चा करते हुए उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता/मुख्य अतिथि जय शंकर राम प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता विकास मित्र संघ बिहार ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आनंद कुमार दिनकर जिला प्रभारी बसपा कैमूर ने कहा कि देश की सभी जाति -धर्म की लड़कियों और महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के बारे में जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।

सावित्रीबाई फुले ने अपना जीवन सिर्फ लड़कियों को पढ़ाने और समाज को ऊपर उठाने में लगा दिया। 17 साल की छोटी सी उम्र में ही सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों को शिक्षित करना शुरू किया था। अध्यक्षता कर रहे अरिंक दास महाराज ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने पहला विद्यालय 1 जनवरी 1848 में महात्मा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले ने खोला था।सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों के लिए कुल 18 स्कूल खोलें बता दें कि उन्होंने 18 वा स्कूल भी पुणे में ही खोली थी।

अपने पति महात्मा ज्योतिबा फूले के साथ मिलकर लड़कियों के लिये शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के लिये कई कार्य किये। राजा राम धर्म प्रचारक ने कहा कि 10 मार्च 1897 को प्लेग महामारी में सावित्रीबाई फुले प्लेग के मरीजों की सेवा कर रही थी। प्लेग के छत से प्रभावित होकर बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी छूत लग गया और इसी कारण से इनका निधन हो गया।सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बाल हत्या प्रतिबंधक गृह नामक सेंटर की स्थापना की गई थी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग शामिल हुए दूधनाथ दास धर्म प्रचारक बिहार, आनंद कुमार दिनकर जिला प्रभारी बीएसपी कैमूर ,राजाराम प्रचारक रविदासिया धर्म कैमूर, गोवर्धन दास महाराज जी पितांबर जी बसपा नेता हरिवंश राम, अरविंद कुमार ,सुदामा, राम रामदयाल दास नागेंद्र ,कुमार केदार बाबा, कन्हैया जी ,छोटेलाल जी जीतराम ,मोतीलाल, गुरु लाल दास नंदलाल राम वचन राम आदि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.