NEWSPR LIVE : रेप का आरोपी वन विभाग कर्मी गिरफ्तार

Patna Desk

 

रोहतास। पिछले दिनों कैमूर पहाड़ी के नागा टोली में एक महिला की मौत मामले में वन विभाग के आरोपित दो कर्मियों को रोहतास पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि रोहतास एसपी विनीत कुमार ने की है। बताया गया कि पिछले दिनों कैमूर पहाड़ी स्थित नागा टोली की रहने वाली एक वनवासी महिला का शव पुलिस ने पहाड़ की खाई से बरामद किया।

जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि वनरक्षी एवं एक पशुरक्षक ने महिला के साथ छेड़खानी एवं रेप करने का प्रयास किया जिससे बचाव करते करते महिला खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। वहीं एफआईआर कराने को लेकर रोहतास थाना के अकबरपुर में भी ग्रामीणों ने हंगामा किया था। तब वरीय पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मृत महिला के परिजनों के बयान पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया। इसी मामले में वनरक्षी तथा एक पशुरक्षक को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा दोनों आरोपियों को सदर अस्पताल सासाराम में स्वास्थ्य जांच कराकर पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है।

TAGGED:
Share This Article