NEWSPR LIVE : सड़क निर्माण में घोटाले के आरोपी के घर कुर्की जब्ती!

Patna Desk

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

झारखंड प्रदेश के जिला पलामू अंतर्गत पाटन थाना कांड संख्या 69/16 धारा 409/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 के फरार अभियुक्त‌‌ के घर गुरुवार को झारखंड पुलिस एवं कैमूर पुलिस के सहयोग से कुर्की जब्ती की गई। बता दें कि कैमूर जिले के करमचट थाने के तेंदुआ ग्राम के रहने वाला रहमत अली अंसारी के‌ पुत्र अनवर अली अंसारी के द्वारा, झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना में सड़क की राशि गमन करने के जुर्म में थाना प्रशासन द्वारा, मामला दर्ज किया गया था।

जिस मामले में कोर्ट के बार-बार आदेश निर्गत करने के बावजूद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था जिसे देखते हुए कोर्ट के आदेश पर झारखंड पुलिस और कैमूर जिले के रामपुर थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में घर की कुर्की जब्ती की गई। इस संबंध मे रामपुर ‌थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के नाम से थाना क्षेत्र में चर्चित थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड प्रदेश के जिला पलामू अंतर्गत पाटन थाना कांड संख्या 69/16दिनांक 05.08.2016 धारा 409/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 के अभियुक्त कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ ग्रामवासी अनवर अली अंसारी पिता रहमत अली अंसारी के उपर झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना में सड़क की राशि गमन करने के जुर्म में थाना प्रशासन द्वारा, मामला दर्ज किया गया था।

जिसमें आरोपी न्यायालय के आदेश के बावजूद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए, माननीय न्यायिक दंडाधिकारी डाल्टेनगंज पलामू प्रथम श्रेणी अमित बंशल द्वारा निर्गत आदेश के तहत आरोपि के घर कुर्की जप्ति किया गया।

Share This Article