News PR Live
आवाज जनता की

NEWSPR LIVE : Nalanda में दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर, उड़े परखच्छे!

Nalanda में दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर, उड़े परखच्छे!

- Sponsored -

- Sponsored -

Nalanda : – बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के कथराही मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात्रि को एक तेज रफ्तार हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर पीछे से दूसरी हाइवा में टक्कर मार दी |

इस भीषण टक्कर की वजह से एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इसमें दो लोग चालक व उपचालक गाड़ी में ही फंस गए थे. वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी और घटना की सूचना मिलने के बाद बिंद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छह घंटे बाद दोनों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

घायलों की पहचान मुजफरपुर जिला के कुड़हनी थाना क्षेत्र के सुमेरा तारसन निवासी राजदेव यादव के पुत्र कुंदन कुमार व किशोरी राय के पुत्र मंजय राय के रूप में की गई है। चालक ने बताया कि दोनों गाड़ी शेखपुरा से गिरते लोड कर मुजफ्फरपुर जा रहे थे इसी दौरान कथराही मोड़ के समीप घटना घट गई।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.