News PR Live
आवाज जनता की

NewsPRLive- घर से निकली और गायब युवती करमचट के सबार से बरामद।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार के बोधगया से घर से निकली युवती गायब हो गयी थी। इस मामले में युवती के पिता ने बोधगया में थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। घर से निकली और गायब हुई युवती को करमचट थाने की पुलिस की मदद से सबार गांव से बरामद कर लिया है। सबार गांव के बबन कहार के पुत्र राजाराम कहार के घर से युवती को बरामद किया गया है। इस दौरान राजाराम फरार हो गया।

बता दें कि बोधगया के भटीनी थाना के एक गांव से एक युवती घर से निकली थी। शाम तक जब युवती घर नही लौटी तो परिजन उसकी काफी खोजबीन किये। इसके बाद भी जब युवती का कहीं पता नहीं चला तो परिजन थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को बरामद किया गया है। इसकी जानकारी करमचट थाने के थानाध्यक्ष संजय सिंह ने दी। थानेदार ने बताया कि बरामद युवती के पिता ने विगत 19 दिसंबर 2022 को बोधगया के भटनी थाना में अपनी पुत्री का गायब होने का आवेदन दिया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.