News PR Live
आवाज जनता की

NewsPRLive- दहेज़ के लिए विवाहिता का गला दबाकर किया हत्या, पति ने बच्चों को भी किया गायब।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के बंडोह गांव में दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का आरोप है कि खुशबू कुमारी उर्फ ममता कुमारी की शादी बंडोह गांव निवासी टुल्लू पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता के दो बच्चे भी हुए, वावजूद पति टुल्लू पासवान की लालच काम नही हुआ और वह दहेज में मोटरसाइकिल की मांग विवाहिता के परिजनों से करने लगा। दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के उपरांत दहेज के दानव ने विवाहिता की गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।

परिजनों का यह भी आरोप है कि विवाहिता के दोनों बच्चे को भी पति के द्वारा गायब कर दिया गया है। कहीं उसकी भी हत्या ना कर दे। वही इस संबंध में भागन बीघा थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि विवाह विवाहिता मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसने आत्महत्या कर लिया है फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.