News PR Live
आवाज जनता की

NewsPRLive- पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार बजट पर जमकर किया कटाक्ष।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार बजट पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होने बिहार शरीफ में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार में संसाधन है नहीं, कर्मचारी को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। इस वित्तिय वर्ष में कितने निजी निवेष होगा, कितने कल-कारखाने लगेंगे, उद्योग लगेंगे तब बिहार के युवा बाहर नहीं जा पायेंगे। यह सिर्फ सब्जबाग दिखाने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि लालू परिवार पर खतरा नहीं वास्तविकता है। कोई परिवार कानून के उपर नहीं है। भारत का कानून सब के लिए बराबर है।

कानून अपना काम करती है और कानून अपना काम करेगा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर जमकर सराहा। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में किसानों को कुछ नहीं मिलता जो भी राषि किसानों के लिए भेजी जाती है वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। प्रखंड स्तर पर कर्मचारी दलाली कर लेते है और किसानों को कुछ नहीं मिल पाता। है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा एक बटन दबाकर देष के 8 करोड़ किसानों के खाते में एक साथ 16 हजार रूप्या स्थानांतरण कर दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.