NewsPRLive- महादलित के झोपड़ी में दुधमुंही बच्ची को छोड़ कलयुगी मां फरार।

Patna Desk

 

जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में दुधमुंही बच्ची को छोड़ कर एक कलयुगी मां फरार हो गयी। रामगढ़ गांव के रामधनी मुसहर के झोपड़ी में बच्ची को छोड़कर उसकी कलयुगी मां फरार ही गयी। इस घटना की जानकारी होने पर उक्त गांव के रामधनी की पत्नी इसकी जानकारी गांव में दी जिसके बाद गांव से काफी लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही गयी।

गौरतलब है कि इस कलयुग में कुछ भी हो सकता है। जिसकी लोग कल्पना नहीं करते वह कार्य भी हो जा है। आज के समय में ममता कलंकित हो गयी है। दुनिया में सबसे ऊंचा पड़ मां का होता है। मगर आज के समय में ममता भी कलंकित हो गयी है। जिस तरह से भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में दुधमुंही बच्ची को छोड़ कर एक कलयुगी मां फरार हो गयी उससे देखने के बाद यह लग रहा है कि जब कलयुग की मां बच्ची को किसी अनजान के झोपड़ी में छोड़ कर रही है। उसके ममता कहां चली गयी। उक्त घटना के बाद इस तरह क चर्चा जोरों पर है।

Share This Article