NewsPRLive- वहशी दरिंदों ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म।

Patna Desk

 

भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में देर शाम वहशी दरिंदे के द्वारा आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना थाने को दी। वहीं पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी गूगल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वही उससे पूछता के क्रम में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने घटना को अंजाम दिया है।

जिसके बाद पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। दरअसल कल शाम मासूम बच्ची अपने घर के आगे खेल रही थी। इसी क्रम में आरोपी के द्वारा पांच रूपया देकर बच्ची को अपने घर ले गया, और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस समय वह घटना को अंजाम दे रहा था उसके घर में कोई नहीं था। वही जब बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची तब उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घटना की सूचना पुलिस को दिए। वही बच्ची का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

Share This Article