NH-83 पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के जहानाबाद से है। जहां नौरू गांव के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुरुआत दौर में जो जानकारी मिल रही हैं वो आपसी रंजिश में मिश्र बिगहा गांव निवासी जगदेव प्रसाद की अज्ञात लोगों ने पटना गया सड़क मार्ग एनएच 83 पर नौरू रेलवे गुमटी के समीप गोली मारी गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का आनन-फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली सभी लोग दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुरानी रंजिश आपस मे  चल रही थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जहानाबाद से अजीत की रिपोर्ट

Share This Article