बिहार में NIA का बड़ा एक्शन, मोतिहारी से PFI के 3 संदिग्ध गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) संगठन के खिलाफ बिहार में छापा मार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में राज्यों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार के पूर्वी चंपारण से 3 संदिग्धों को पकड़ा गया है। इधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक शख्स को गिरफ्तार किया है। भोपाल से जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वो पीएफआई ऑफिस बियरर बताया जा रहा है। पीएफआई के चारों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए पटना और एनआईए रांची की टीम ने बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल क्षेत्र से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को शनिवार सुबह हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जे एस गंगवार ने मीडिया के बात करते हुए बताया कि, ‘बिहार पुलिस की मदद से एनआईए की टीम ने पीएफआई के तीन संदिग्ध सदस्यों को पकड़ा है।

राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। बात में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में और अधिक गिरफ्तारियों से इनकार नहीं किया जा सकता है।’ गृह मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में आतंकवादी समूहों से संबंध रखने और विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में  पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। एनआईए ने पिछले साल देश के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई से जुड़े करीब 350 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Share This Article