News PR Live
आवाज जनता की

शाम को निकाह, सुबह हुआ तलाक, हंगामा के बाद दुल्हन ने थोड़ी शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में निकाह के दौरान दूल्हा के लाए सामान के विवाद में तूल पकड़ लिया। धक्का मुक्की के बाद दुल्हन के भाई ने दूल्हे को जमकर पीट दिया। हंगामा के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया जिसके बाद से क्षेत्र में शादी की चर्चा हो रही है.

नवादा के आंसर नगर निवासी गुलाम नबी की बारात फुलवारी शरीफ इमाम कॉलोनी के नजदीक एक मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम पहुंची थी बारात का जमकर स्वागत किया गया. काजी ने निकाह पढ़ाया इसी बीच पहले खाने को लेकर बारातियों की तरफ से तू तू – मै मै हुई. लेकिन मामला किसी तरह से संभल गया. विदाई के पहले शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे दूल्हा दुल्हन के बीच होने वाली रस्म की शुरुआत हुई.

- Sponsored -

- Sponsored -

तभी दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा की ओर से लाए सामान पर आपत्ति जताई इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच दोबारा से कहा सुनी होने लगे. इस पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी. वहीं घटना की जानकारी जब दुल्हन को मिली तो उसने शादी तोड़ने का ऐलान कर दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। बाद में दुल्हन पक्ष में दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। विवाद की जानकारी नवादा के एक विधान पार्षद को लगी.

उन्होंने बीच बचाव के लिए कुछ लोगों को भेज पंचायत कराई। घंटे की मशक्कत के बाद तय हुआ की दुल्हन अब दूल्हे के साथ नहीं जाएगी दूल्हा द्वारा लिए गए ढाई लाख रुपए वापस करने पर राजीनामा हुआ. दुल्हन वालों ने अन्य खर्च माफ कर दिया रुपए वापस के बाद दुल्हन ने दूल्हे से खुला (तलाक) ले लिया। इसके बाद बारात बैरंग नवादा लौट गई. इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गया.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.