बिहार: सुधार गृह से रातों रात 9 किशोर फरार, अधिकारियों को चकमा देकर वेंटिलेटर तोड़कर निकल गए सभी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सिवान कंधवारा स्थित बाल सुधार गृह से कल रात नौ किशोर फरार हो गए। बताया जा रहा कि सभी लोग वेंटिलेटर तोड़कर निकल लिए। वहीं इस घटना के बाद सुधार गृह में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए जा रहे।

जानकारी के मुताबिक मैरवा थाना के बबून अली टोला के रहने वाले संदीप तिवारी का पुत्र, जीरादेई थाना क्षेत्र के भैसाखाल गांव निवासी गौतम यादव का पुत्र, इसी गांव के मोतीलाल राम का पुत्र, गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके के गोसडेसिया गांव निवासी रामजी मांझी का पुत्र फरार हुआ।

बता दें कि इसके पहले भी में भी कई किशोर बाल सुधार गृह से फरार हो चुके हैं। लगातार इस तरह की घटना से बाल सुधार गृह के अधिकारियों की लापरवाही झलक रही है। इसके अलावा जीबी नगर थाना के चांदपुर निवासी बृज किशोर यादव का पुत्र, भगवानपुर प्रखंड के कौरिया के रामबाबू सिंह का पुत्र, गोपालगंज के भोरे के मैनुद्दीन अंसारी का पुत्र, गोरेयाकोठी के छितौली के रंगीला बिन का पुत्र और गोपालगंज के भोरे गोसेसिया के रमेश मांझी का पुत्र भी शामिल हैं। वहीं इस घटना के बाद से जेल अधिकारियों में हड़कंप मचा है। सभी की खोजबीन जारी है।

Share This Article