News PR Live
आवाज जनता की

पटना के NIT घाट से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान गंगा में डूबने से मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआईटी घाट पर एक शव को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्ना चक का रहने वाला सनी कुमार कल कालीघाट में नहाने के दौरान डूब गया था। गहरे पानी में जाने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। वहीं रात होने के कारण रेस्कयू नहीं हो पाया।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिसके बाद आज सुबह ही युवक को  स्थानीय गोताखोर के मदद से खोज कर निकाल लिया गया है। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सनी कुमार घर का इकलौता पुत्र था इसके पिता रंजीत कुमार ठेला चलाते हैं। वह नहाने के लिए पटना के घाट पर गया था। लेकिन अचानक डूब गया।

वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है। परिजन फिलहाल सदमे में हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.