भागलपुर बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत दी है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इन दोनों वर्गों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की है अब तक ममता कार्यकर्ताओं को ₹300 मिलते थे जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है वहीं आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि ₹1000 से बढ़ाकर सीधे ₹3000 कर दी गई है।
सरकार के इस फैसले से भागलपुर के सदर अस्पताल में कार्यरत आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला उनके काम और सेवाभाव को सम्मान देने जैसा है।आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और वे पहले से अधिक उत्साह के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम होंगी राज्यभर में लाखों आशा और ममता कार्यकर्ताओं को इस बढ़ोतरी से सीधा लाभ मिलेगा.