पटना सिटी के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रकाश पुंज से लेकर पंजाब भवन समेत अन्य जगहों का किया निरीक्षण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना सिटी के दौरे पर निकले। जिस दौरान उन्होंने वहां स्थित कई जगहों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने गुरु का बाग स्थित बिहार सरकार द्वारा 58 करोड़ की लागत से बनाए गए प्रकाश पुंज भवन तथा यात्रियों के ठहरने के लिए 15 करोड़ के लागत से बनाए गए पंजाब भवन का निरीक्षण किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह SDO मुकेश रंजन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पुंज भवन और पंजाब भवन के निरीक्षण के दौरान यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात की। इसके साथ ही कई आवयश्क दिशा निर्देश भी दिया।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रकाशपुंज गुरु महाराज के चार पुत्रों के नाम से बनाया गया, इस प्रकाशपुंज में चार दरवाजा है और इसमें सिख धर्म के सभी गुरुओं के इतिहास को जानने और समझने के लिए एक म्यूजियम बनाया गया है। जिससे देश-विदेश से आये श्रद्धालु गुरु महाराज की इतिहास को समझेंगे। यह वास्तविक में धरोहर है।

Share This Article