राष्ट्रीय युवा दिवस पर नीतीश कुमार ने दी युवाओं को शुभकामनाएं, स्वामी विवेकानंद को किया नमन

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: हर वर्ष 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान संत, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद को सादर नमन करते हुए युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने इस विशेष दिन पर युवा पीढ़ी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र के विकास का सशक्त आधार है। सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा से भरपूर युवा यदि सही मार्गदर्शन प्राप्त करें, तो वे राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article