मंत्री नित्यानंद राय ने RJD पर साधा निशाना, कहा- विकास का रास्ता चुनना है, जंगल राज का नहीं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। सभी राजनितिक दल चुनाव को लेकर दांव-पेंच अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज औरंगाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता भी किया।

नित्यानंद राय ने प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी दिलिप सिंह के जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए ही RJD पर निशाना साधा। उन्होंने एमएलसी के राजद उम्मीदवार और राजद के पुराने दिनों की याद दिलवाते हुए कहा कि हमें विकास का रास्ता चुनना है जंगल राज का नहीं।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

 

 

Share This Article