आरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा डीलरों पर कार्रवाई नहीं! जाप ने अनुमंडल पदाधिकारी का किया पुतला दहन

PR Desk
By PR Desk

आरा: शनिवार को जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक द्वारा भोजपुर जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा डीलरों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर आरा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में त्रिभुवाणी कोठी के पास आरा अनुमंडल पदाधिकारी का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर संतोष कुमार ने कहा कि जनता त्रस्त है और अफसर मस्त हैं। पूरे भोजपुर जिला में लूट मची हुई है। कोई किसी को देखने-सुनने वाला नहीं है। पूरे अनुमंडल पदाधिकारी भ्रष्टाचार की गंगोत्री को पार कर चुके हैं। यदि 1 से 2 दिनों के अंदर इन भ्रष्ट डीलर पर कार्रवाई नहीं हुई तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के वरीय नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि गरीबों को यदि राशन नहीं मिला तो लोकतांत्रिक तरीका से लड़ाई को आगे लड़ा जाएगा। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, रणधीर कुमार सिंह, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, अरुण कुमार, संतोष कुमार, त्रिभुवन पासवान, विष्णु कुमार के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। आरा से विकास सिंह की रिपोर्ट

Share This Article