एनएच-139 फोरलेन निर्माण को लेकर सक्रिय हुए ओबरा विधायक, पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: औरंगाबाद, 21 जुलाई। एनएच-139 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर ओबरा के विधायक प्रकाश चंद्रा ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति और निर्माण में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में औरंगाबाद जिले के अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

विधानसभा सत्र के भोजनावकाश के दौरान हुई इस मुलाकात में विधायक ने एनएच-139 फोरलेन परियोजना को जल्द शुरू कराने की मांग रखी। इससे पहले उन्होंने पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल से भी फोन पर बातचीत कर परियोजना की स्थिति की जानकारी ली।

प्रकाश चंद्रा ने बताया कि फिलहाल भूमि अधिग्रहण, डीपीआर तैयार करने और सड़क के डिज़ाइन से जुड़ी कुछ तकनीकी समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण मंत्री और विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इन अड़चनों को जल्द दूर कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य एनएच-139 को सुरक्षित, चौड़ी और आधुनिक सड़क के रूप में विकसित करना है, ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि फोरलेन निर्माण शुरू होने तक वह इस मुद्दे को लगातार सरकार और विभाग के सामने उठाते रहेंगे।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण को लेकर हर स्तर पर प्रयास जारी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article