बिहार: ऑर्केस्ट्रा देखने गए बुजुर्ग की रॉड से मार कर हत्या, परिजनों ने पुरानी रंजिश में मर्डर का लगाया आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज मे ऑर्केस्ट्रा देखने गये बुजुर्ग की रॉड से मार कर हत्या कर दी गयी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव की है। मृतक का नाम करीमन सहनी है, जो मधु सहनी के पुत्र हैं। परिजनों ने पड़ोसियों पर पुरानी रंजिश में रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा कि बदरजीमी में गुरुवार की रात एक परिवार के यहां छट्ठीयार समारोह था। लोगों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम था। करीमन सहनी भी घर से नाच देखने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इधर, परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। शुक्रवार की सुबह बथान के पास करीमन सहनी की लाश मिली। कंबल से लिपटकर रखा गया था। पुलिस पहुंची तो सिर से खून निकल रहा था। परिजनों ने लोहे के रॉड से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया।

मृतक के परिजनों के आरोप पर मीरगंज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करायी। मृतक के परिजनो ने अपने गांव के चार लोगों के उपर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। क्योंकि इससे पहले से कई बार पुरानी रंजिश में अंजाम भुगतने की धमकी दिया गया था। गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया की मामले की छानबीन चल रही है. जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article