News PR Live
आवाज जनता की

ऊँ त्र्यंबकम यजामहे…, महामृत्युंजय मंत्रोचार के साथ लालू यादव की खातिर शीतला माता मंदिर में हवन, रोहिणी का ऑपरेशन हुआ सफल, अब लालू को लगाई जा रही बेटी की किडनी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना है। लालू प्रसाद यादव अस्पताल में भर्ती हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं, तमाम प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं और अब किडनी ट्रांसप्लांट ही किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लालू यादव के ऑपेरशन में लगभग 4 घंटे का समय लग जाएगा। वहीं रोहिणी आचार्य की बड़ी बहन मीसा भारती ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी है कि उनकी छोटी बहन रोहिणी आचार्य का ऑपेरशन सफल हो गया है। और अब वे बिल्कुल ठीक हैं।

रोहिणी आचार्य एक डोनर के तौर पर अस्पताल में एडमिट हैं, जिनका ऑपेरशन पूरा हो चूका है। अब यही किडनी लालू यादव को लगाई जा रही है। रविवार को डॉक्टर्स ने सलाह दी थी कि ऑपरेशन से पहले उनका प्री-सर्जरी टेस्ट किया जाए, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया। आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं। रोहिणी अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। इस वक्त लालू यादव के परिवार के ज्यादातर सदस्य सिंगापुर में ही हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया सही ढंग से हो लालू प्रसाद सही सलामत वापस लौटे और लालू प्रसाद दीर्घायु हो इसको लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं की ओर से पटना और राज्य भर में लगातार प्रार्थना सभा पूजा हवन किया जा रहा है। सोमवार को भी लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु होने के लिए शीतला माता मंदिर में कार्यकर्ताओं ने जहां माता से कामना की। वहीं लालू प्रसाद यादव की सलामती के लिए महामृत्युंजय का जाप और हवन पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा और नेता हैं। देशभर के गरीब की दुआ उनके साथ है। लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सही सलामत होगा और लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से गरीबों की सेवा के लिए फिर से जल्द बिहार आएंगे।

आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव को किडनी से जुड़ी समस्या है, जिसके लिए वे सिंगापुर गए हैं। लालू यादव लंबे समय से किडनी से जुड़ी बिमारियों से जूझ रहे हैं। कई बार उनकी हालत बेहद खराब भी हो जाती है। पिछले दिनों उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसके बाद बिना देरी किए लालू सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टर्स से चेकअप कराया। अब आज उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.