बगहा: वोटिंग के दौरान रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत, बूथ नंबर 63 पर हादसे के बाद हड़कंप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बगहा में वोटिंग के दौरान एक वोटर की मौत आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार वोटर की मौत बूथ पर मतदान के दौरान हुई है। मृतक एक रिटायर्ड होमगार्ड जवान हैं। जो ढोंढा साह सिंगाडी पिपरिया के रहने वाले हैं। यह हादसा पंचायत वोटिंग के दौरान बूथ नंबर 63 पर हुई है। रिटायर्ड जवान की तबियत अचानक से बिगड़ गई जिससे वह जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

Share This Article