स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष को दिया जवाब,जमकर बोले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर महागठबंधन विधायकों के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह स्मार्ट मीटर से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने और जनता को सही दर पर बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इनका लालटेन का तेल खत्म हो चुका है और लालटेन अब फूट चुका है।इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। वहीं, जमीन सर्वे से जुड़े भ्रष्टाचार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले में कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया है।खबर:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आज स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर महागठबंधन विधायकों के प्रदर्शन को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को सरकार रोकने वाली नहीं है। सरकार स्मार्ट मीटर से जुड़ी गड़बड़ियों को सुधार रही है और जनता को सही दर पर बिजली मुहैया करवा रही है। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “इनका लालटेन का तेल खत्म हो चुका है और लालटेन फूट चुका है।”झारखंड सरकार की प्रशंसा करते हुए विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कई अच्छे कार्य किए हैं, जिसके लिए उन्हें सराहना मिलनी चाहिए।जमीन सर्वे को लेकर उपमुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जमीन सर्वेक्षण में जो भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई का निर्णय ले लिया है। जनता को इस सर्वे का सीधा लाभ मिलेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article