महापर्व छठ का आज अंतिम दिन, सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ होगा पूजा का समापन

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज चौथा और अंतिम दिन है। आज भगवान भास्कर को आखिरी अर्घ्य दिया जा रहा है। उदयीमान ने सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। व्रती सुबह के अर्घ्य के लिए गंगा घाटों और तालाबों का रुख करने लगे हैं। सुबह से ही गंगा घाटों पर चहल-पहल देखी जा रही है हालांकि कोरोना का ध्यान कर के इस बार बड़ी तादाद में लोगों ने अपने घरों के अंदर ही छठ पूजा की है।

कोरोना काल के बावजूद गंगा घाटों पर बड़ी तादाद में छठ पूजा करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी है। प्रशासन ने गंगा घाट तक गाड़ियों का परिचालन यह सोचकर बंद रखा था कि इससे व्रतियों की भीड़ कम होगी लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ। हालांकि प्रशासन की तरफ से गंगा घाटों पर बेहतर इंतजाम किए गए।

गंगा घाटों के अलावे राजधानी पटना के पार्कों, तालाबों पर भी छठ के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी तादाद ऐसे लोगों की रही जिन्होंने घरों की छतों पर पूरी तैयारी के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके अलावा सरकार ने भी अपने तरफ से गाइडलाइन्स जारी किये थे जिसका लोगों ने पालन किया और साथ ही मास्क का उपयोग भी कर रहे हैं।

Share This Article