एक-एक कर 10 लड़कों ने की दरिंदगी, कैसे क्या हुआ… देखें

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक नाबालिग लड़की की आबरू लूट ली गई। एक-एक कर 8-10 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसे खूब नोचा खरोचा गया। घटना बीते 25 फरवरी देर रात की है। नाबालिग लड़की फुटबॉल मेला देखकर वापस लौट रही थी। मेला सिमलौंग ओपी क्षेत्र के एक गांव में लगा हुआ था। पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने मीडिया को बताया कि पीड़ित लड़की ने आज यानी 27 फरवरी को पुलिस को वारदात के बारे में बताया।

बोली- वह रात भर मेला देख रही थी। भोर होने वाली थी, सो अपने घर के लिए निकल पड़ी। रास्ते में अकेला देख उसे कुछ लड़कों ने धर लिया। जबरदस्ती पास के एक जंगल में ले गये। बारी-बारी सभी ने दरिंदगी की। वह रोती, चीखती-चिल्लाती रही, पर उन दरिंदो को दया नहीं आई। गैंग रेप करने के बाद सभी लड़की को वहीं छोड़ कर भाग गये। किसी तरह अपने घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी।

एसडीपीओ ने बताया कि जैसी ही लड़की ने वारदात के बारे बताया, तुरंत एक टीम गठित की गई। टीम ने छानबीन कर एक संदेही गुनहगार को दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर तीन और लड़कों को धरा गया। इन तीनों को साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया है। मामले में 8 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। चार को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज गिया गया। वहीं, बाकी गुनहगारों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article