बिहार: ट्रक और बस में भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो दर्जन यात्री घायल अवस्था में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद ट्रक और बस की भीषण टक्कर में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बारुण थाना क्षेत्र के होटल सोन प्लाजा के पास की है। बताया जा रहा कि यात्री से भरा बस औरंगाबाद से बनारस के लिए जा रही थी।

तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद तथा बारुण थाना पुलिस की सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए बारूण उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां की कई यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया है। घटना के बाद सभी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। सभी लोगों की पहचान कर उनके घरवालों को जानकारी दे दी गई है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article