मोहब्बत का जूनून ऐसा की किस करने के चक्कर में गंवाई जान

Patna Desk

NEWSPR / DESK : इश्क, मोहब्बत, प्यार को लेकर सबसे अधिक लिखा गया है। यह ऐसा भाव है, जो इंसान से लेकर हर जीव-जंतु में पाया जाता है। असंख्य कहानियां आपने पढ़ी होंगी। कई कविताएं, गजल और शायरी आपको याद भी होगी। कहते है कि इश्क आग का दरिया है, उसमें डूबकर जाना ही होता है। न जीये चैन, न मरे चैन। इसकी दीवानगी ही अलग होती है। प्रेम की ऐसी ही कथा आपको बताएंगे कि एक व्यक्‍ति  प्रेम के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा। और महज एक चुंबन यानी किस करने की कोशिश में।

फिलिपींस की है कहानी

कहानी फिलिपींस की है। यहां के पंगासिनान प्रांत में बर्नार्डो अल्वारेज रहते थे। उनकी उम्र अच्छी-खासी हो गई थी। अब युवा नहीं रह गए थे। 62 साल के हो गए थे। लेकिन मोहब्‍बत के मामले में किसी भी नौजवान को पछाड़ देने का जज्‍बा रखते थे।


किस करने के तुरंत बाद प्राण पखेरु हो गए

अल्वारेज का दीवानापन सांपों को लेकर था। वो सांप पकड़ते थे। उन्हें  लोग एक्सपर्ट के तौर पर मानते और जानते थे। उनका दावा था कि उनके अंदर सांप का जहर भरा रहता है। इसलिए उन्हें कभी सांप के डसने से दिक्तत  नहीं हुई। घटना यह है कि कहीं कोबरा की सूचना मिली तो लोग उन्हें ले गए। उन्हेंने सांप को पकड़ भी लिया। लेकिन जैसे ही उसे करीब लाया, सांप ने उनकी जीभ पर काट लिया। अल्वारेज वहीं गिरकर छटपटाने लगे। इससे पहले कि मेडिकलकर्मी पहुंचते अल्वारेज ने दम तोड़ दिया।

Share This Article