ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जहानाबाद में ऑटो और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना जिले के कल्पा ओपी के कामदेव बीघा गांव के पास की है।

बताया जाता है कि धनधर बिघा गांव के निवासी देव में छठ पर्व करने गए थे और कल शाम सभी लोग छठ पूजा कर अपने घर वापस लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही कामदेवबिघा गांव के पास पहुंचे दूसरे दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो पर सवार संजय बिंद का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गायत्री देवी, मनोरमा देवी, रिंकी कुमारी समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकअप और ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा।  जहां इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने के पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

जहानाबाद से गौरव सिंहा की रिपोर्ट

Share This Article