NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के पास की है। जहां ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान बारूण के ही मखरा निवासी बिनोद पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक धर्मपुर गांव निवासी रौशन कुमार है।
जानकारी के मुताबिक मृतक सनथुआ भट्ठा से ट्रैक्टर से ईंट लेकर गांव जा रहा था। इसी क्रम में जोगिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक से जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट