जमीनी विवाद में चली गोली , एक घायल

Patna Desk

NEWSPR/DESK : औरंगाबाद सदर अस्पताल में खून से लथपथ एक युवक आते ही अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और चिकित्साकर्मी उसके इलाज के लिए दौड़ पड़े। पता चला कि युवक दाउदनगर शहर के पुराना शहर वार्ड संख्या पांच स्थित जाट टोली मुहल्ला का रहने वाला है और उसे गोली लगी है।पूछे जाने पर घायल विनोद सिंह ने बताया कि उसका विवाद उसके चचेरे भाई अशोक सिंह के साथ पूर्व से एक जमीन से संबंधित मामला चला आ रहा था और था विवाद दाउदनगर अनुमंडल न्यायालय में भी चल रहा है। युवक ने बताया कि आज वह मुहल्ले के एक चाय दुकान में चाय पी रहा था उसी क्रम में उसका चचेरा भाई अशोक हाथ में पिस्टल लेकर आया और तू तू मैं मैं करते हुए पिस्टल कनपटी में सटा दी। बचाव के दौरान बिनोद ने हाथ से झटका मारा और इसी बीच ट्रेगर दबा और गोली चल गए जो कनपटी को छूकर निकल गई और वह जख्मी हो गया। दाउदनगर पुलिस जख्मी युवक का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है।

Share This Article