MLC की कार से टक्कर में एक महिला की मौत, एक दर्जन लोग घायल, गया की घटना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया में आज कार की टक्कर से दर्जनों लोग घायल हो गए। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि पश्चिम बंगाल के विधान पार्षद की कार व ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए।

मृतक महिला की पहचान बेबी देवी ग्राम हनानगंज (शेरघाटी) की रहने वाली थी। घायल अनिल कुमार एवं बृजेश यादव ने बताया कि वे लोग ऑटो से शेरघाटी जा रहे थे, जिसमें तीन गांव के लगभग 15 लोग सवार थे। जैसे ही ऑटो गोपालपुर गांव के डिवाइडर के पास पहुंचा, तेज गति से पीछे से आ रही कार ने धक्का मार दिया। कार डिवाइडर से टकराते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त कार (डब्ल्यूबी40 ए आर 2277) पश्चिम बंगाल के किसी एमएलसी की बताई जा रही।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई थी। पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घर में चीख पुकार मची है।

Share This Article