सिविल कोर्ट परिसर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत, कई घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। शुक्रवार की सुबह सिविल कोर्ट परिसर की बाहरी दीवार गिरने से बिहार थाना क्षेत्र स्थित हादसे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने घायलों को विम्स रेफर कर दिया। मरने वाली महिला मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां के विशुनपुर गांव निवासी राजमतिया देवी हैं।

घायलों में चेरो थाना क्षेत्र के खरूआरा गांव निवासी बैकुंठ गोप की 46 वर्षीय पत्नी रामपति देवी, वेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सतेंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र शिशुपाल कुमार व नगर निगम कर्मी नूरसराय थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी रामाश्रय रविदास के 25 वर्षीय गंगा कुमार है।

बताया जा रहा है क‍ि कोर्ट परिसर की दीवार से सटे कुछ दुकानें चलती हैं। इनको नुकसान पहुंचा है। डीएसपी डा. शिब्ली नोमानी व बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से नगर निगम के अधिकारी राहत कार्य में जुटे है।

जब तक कुछ समझ आता लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज़ आने लगी। अफरा-तफरी का माहौल था। तुरंत नगर निगम की जेसीबी मशीन पहुंची और मलबे को हटाने में जुट गई।

Share This Article