कृषि कानूनों को लेकर बोले जाप नेता पप्पू यादव, 700 किसानों की कुर्बानी के बाद सरकार ने बिल लिया वापस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कृषि कानून रद्द होने पर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा की 700 किसानो की कुर्बानी की वजह से केंद्र की दमनकारी सरकार को कृषि बिल को रद्द करना पड़ा हैं। भाजपा वालों ने किसानों को उग्रवादी, आतंकवादी और पाकिस्तान परस्त कहा था।

अन्न दाता को अपशब्द कहने वाली पार्टी को देश के समक्ष किसानों से माफी मांगनी चाहिए। ये भारत है यंहा का किसान व मजदूर अगर ठान ले तो तख्त पलट जाता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के किसान आत्महत्या कर रहे है। किसान विरोधी कानून लाकर प्रधानमंत्री किसानों की जमीनों को कारपोरेट घराने को देना चाहते हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि सत्ता के लिए इतना लोभी वयक्ति आजतक मैंने नहीं दिखा। नरेंद्र मोदी देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं. भाजपा ने आगामी उपचुनाव में सम्भावित हार की डर से कानून रद्द किया हैं। इस दौरान उनके साथ जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश,राष्ट्रीय मजासचिव राजेश रंजन पप्पू, आजाद चांद, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article