News PR Live
आवाज जनता की

भागलपुर में 24 अक्टूबर को लोजपा की पारस गुट करेगी शक्ति प्रदर्शन, एनडीए प्रत्याशी के जीत के लिए पशुपति पारस प्रिंस राज समेत कई नेता करेंगे चुनावी सभा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सुल्तानगंज में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद प्रिंस राज, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नूतन सिंह, सहित कई दिग्गज नेता तारापुर के एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के चुनावी प्रचार में कल यानि 24 अक्टूबर को क्षेत्रीय दौरा करने पहुंचेंगे।

लोजपा के प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मंजू पासवान ने कहा कि कि पशुपति कुमार पारस, नूतन सिंह, प्रिंस कुमार समेत कई नेता तारापुर के एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के चुनावी प्रचार में पहुंचेंगे। इसके साथ ही 24 अक्टूबर को सुल्तानगंज के ओवर ब्रिज के पास कालीअस्थान पहुंचकर एक सम्मान सभा का आयोजन होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस कार्यक्रम को सभी दिग्गज नेता संबोधित करने पहुंचेंगे और तारापुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के जीत के लिए तारापुर के विधानसभा का क्षेत्रीय दौरा करने के लिए रवाना होंगे। इस दौरान  लोजपा के कार्यकर्ता पिंटू कुमार फूलों पासवान उर्मिला देवी माला देवी रुबी देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.