अपने जन्मदिन के मौके पर पहुंचे पटनदेवी मंदिर, कहा- पापा की याद आज सबसे ज्यादा आ रही है

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। जहाँ एक तरफ बिहार में विधान सभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वही सभी पार्टिया दमखम लगाए हुए है इसी बिच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने जन्मदिन के अवसर पर पटना के पटन देवी के दर्शन करने पहुंचे, वही अपने पिता राम विलास पासवान के याद आने पर चिराग ने कहा की आज पापा की याद सबसे ज़्यादा आ रही है।

वही चिराग ने मायूस होकर कहा की इसबार अपना जन्मदिन बिना पापा के मना रहा हूँ नहीं तो हर साल पापा के आशीर्वाद के बिना कही कुछ नहीं करता था. पिछले जन्मदिन पर पापा रामविलास पासवान साथ थे।

आपको बता दें की हर साल अपने जन्मदिन पर अपने पिता राम रामविलास पासवान के साथ पटना के पटन देवी में दर्शन करने जाते थे. वही लोजपा के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने चिराग पासवान जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी उक्त आशय की जानकारी लोजपा बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया।

Share This Article