बिहार में मानवता शर्मसार, पटना में नग्न मिली महिला, 15 से 20 लोगों किया है गैंगरेप, ओडीशा से कानपुर जाने के दौरान पटना रेलवे स्टेशन पर उतरी थी, फिर क्या हुआ, जानें पूरा मामला

Patna Desk

राजधानी पटना में बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में आर्ट कॉलेज के पीछे लोगों ने एक महिला को देखा। महिला के बदन पर कपड़े नहीं थे। उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि 15 से 20 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। जीं हां ये सिर्फ कहानी नहीं है। ये उस बिहार की सच्चाई है, जो ज्ञान और मोक्ष की धरती है। जहां से दुनिया भर में ज्ञान का प्रकाश फैला है। लेकिन ज्ञान की इस पावन धरती पर जो घटना हुई है, पूरा बिहार उससे शर्मसार है।

महिला ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई है, उसके मुताबिक महिला ओडीशा के भुवनेश्वर से कानपुर जा रही थी। वह पटना रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिये उतरी थी। पर उसको क्या पता था, उसकी ये प्यास उसकी असमत पर आ जायेगी। उसकी प्यास तो नहीं बुझी पर 15 से 20 हवसी दरिंदों ने अपनी प्यास जरूर बुझा ली। उसे एक युवक से कोल्ड ड्रींक लेकर पीना इतना भारी पड़ गया कि उसकी कीमत उसे अपनी इज्जत से चुकानी पड़ी। दरअसल युवक ने जो कोल्ड ड्रिंक दिया था, उसे पीने के बाद महिला को होश ही नहीं रहा। जब होश आया तो उसकी असमत लूटी जा चुकी थी। कुछ और दरिंदे इज्जत लूटने को तैयार बैठे थे। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार 15 से 20 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है।

गैंगरेप करने के बाद अपराधियों ने महिला को आर्ट कॉलेज के पीछे छोड़कर भाग गये। उसकी हालत गंभीर थी। उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। किसी ने उस महिला को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। पुलिस को महिला ने जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर सभी शर्मसार हो गये। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार महिला के पास 3 हजार रुपये थे। अपराधियों ने उससे मोबाइल और पैसे भी छीन लिये हैं।

पुलिस ने महिला को PMCH में भर्ती करा दिया है। साथ ही मामले की पड़ताल में भी जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। एक युवक भी हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट… 

Share This Article