दानापुर: थाना में पति बच्चों के साथ पत्नी से घर चलने की लगाता रहा गुहार, पत्नी प्रेमी का हाथ थाम बोली- मैं इसके साथ ही रहुंगी, पुलिसवालों ने भी महिला को प्रेमी संग भेज दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के दानापुर में शनिवार को थाना पहुंच कर एक पति अपनी पत्नी से उसके साथ घर चलने की गुहार लगाता रहा लेकिन पत्नी नहीं मानी। पत्नी ने पति और बच्चों के सामने ही अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया और कहा मैंने इससे शादी कर ली है। अब इसके साथ ही रहुंगी। यहां तक के थाना में पुलिसवालों ने भी पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

जिसके बाद पुलिस थाने में ही फैसला हुआ और महिला अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई। महिला ने कहा कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। उसने पुलिस को एक दस्‍तावेज भी दिखाया, जिसे देखने के बाद पुलिस ने उसे प्रेमी के साथ जाने दिया। जानकारी के मुताबिक अगमकुआं के रहने वाले इस जोड़े में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके बाद पत्नी ने खुद से उम्र में काफी छोटे प्रेमी से शादी कर ली।

बता दें कि महिला को पहले से तीन बच्चे हैं। पत्नी द्वारा न्यायालय में शादी करने की जानकारी पर पीड़‍ित शख्‍स अपने बच्चों को साथ लेकर दानापुर पहुंचा और पत्नी को मनाने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसके पास दस्तावेज है कि कोर्ट में उसने शादी कर ली। उसने ये दस्तावेज पुलिस को भी दिखाया और कहा कि मेरी मर्जी है कि मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। जिसके बाद पुलिस ने भी महिला को उसके प्रेमी संग विदा कर दिया।

Share This Article