पटना रोजगार मेले में युवाओं की भारी भीड़, दूसरे दिन 3659 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 26 मई। बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित “तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026” में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में चल रहे इस रोजगार मेले के दूसरे दिन 3659 युवाओं का विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और कंपनियों में नौकरी के लिए चयन किया गया।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित इस मेले में चयनित युवाओं में 3050 पुरुष और 609 महिलाएं शामिल हैं। खास बात यह रही कि 747 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन विदेशों में रोजगार के लिए किया गया है, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर का बड़ा मौका

यह रोजगार मेला स्वास्थ्य और सम्बद्ध क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनकर उभरा है। बिहार के विभिन्न जिलों और दूरदराज इलाकों से बड़ी संख्या में युवा QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर मेले में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रोजगार मेले में देश के कई प्रतिष्ठित अस्पताल और संस्थान भाग ले रहे हैं। इनमें मेदान्ता, अपोलो, पारस, रुबन, अखण्ड ज्योति और पोर्टिया जैसे नामी स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं। युवाओं को नर्सिंग, हेल्थकेयर, टेक्निकल सपोर्ट और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पदों के लिए मौके दिए जा रहे हैं।

विदेश में नौकरी के भी अवसर

मेले में सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ब्लू सीज टैलेंट एलएलपी, मैजिक बिलियन, 2 कॉम्स जॉब्स एकेडमी, अल्फा मैनपावर, केयर 24 और एम्परसैंड इंटरनेशनल मोबिलिटी जैसी संस्थाएं विदेशों में रोजगार के लिए युवाओं का चयन कर रही हैं।

27 मई तक चलेगा रोजगार मेला

ज्ञान भवन में आयोजित यह रोजगार मेला 27 मई 2026 तक चलेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article