पटना में एयरपोर्ट एंट्री गेट पर दर्दनाक हादसा, बस ने दो लोगों को कुचला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना एयरपोर्ट के बाहर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को कुचल दिया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला युवक का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है। युवक इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल का कर्मचारी था। आज इंडिगो के 15वें सालगिरह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, हालांकि युवक की मौत के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ये हादसा एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि निजी बस ने दोनों को कुचला है।

युवक के साथ बस ने एक महिला को भी कुचल दिया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक दोनों इंडिगो के ही कर्मचारी हैं। सुबह साढ़े 6 बजे दोनों की शिफ्ट थी, जिसके लिये वो काम पर जा रहे थे। लेकिन एंट्री गेट पर ही ये हादसा हो गया। घटना करीब सुबह 6 बजे की है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article