पटना: रामनवमी पर श्रद्धालुओं की सेवा में उतरे वार्ड पार्षद रजनीकांत, श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत, दिखा भक्ति और सेवा का संगम

Asha Rai

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व इस बार पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जय श्रीराम के नारों, भक्ति गीतों और पारंपरिक उत्साह के बीच पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 25 के पार्षद रजनीकांत द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के बीच शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को गर्मी के बीच राहत पहुंचाई गई।

पार्षद रजनीकांत ने यह सुनिश्चित किया कि शोभायात्रा में शामिल लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शरबत की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि धार्मिक उत्सव के दौरान सेवा और सहयोग की भावना भी बनी रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद रजनीकांत हमेशा से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। चाहे नवरात्र, छठ पर्व हो या फिर रामनवमी, वे हर अवसर पर लोगों के बीच रहकर सेवा और सहयोग का संदेश देते हैं।

रामनवमी के अवसर पर उनके द्वारा किया गया यह सेवा कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द और जनसेवा का अच्छा उदाहरण बताया।

धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के इस संगम ने रामनवमी के उत्सव को और भी खास बना दिया। पटना में निकली शोभायात्राओं और जनसहभागिता ने यह साबित कर दिया कि शहर में त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह और एकजुटता आज भी उतनी ही मजबूत है।

Share This Article