प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: पटना में प्रधानमंत्री मोदी का 71 किलो दूध से दुग्धाभिषेक, भाजपा कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे जन्मदिन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे। पटना के दरभंगा हाउस स्थित काली घाट पर आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने 71 किलो दूध से प्रधानमंत्री मोदी के तस्वीर की प्रतीकात्मक तस्वीर का दुग्धाभिषेक कराया गया। गंगा नदी के पानी में जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने उनका दुग्धाभिषेक किया।

इस दौरान उन लोगों ने प्रधानमंत्री के लंबी आयु की कामना करते हुए देश हित कार्यो की सराहना की। उनहोंने मोदी के नाम का जयकारा करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भारत की जनता उन्हें बेहद प्रेम करती है। अपने 7 साल के कार्यकाल में उन्होंने भारत को बहुत कुछ दिया है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर वह उनकी लंबी आयू व खुशहाली की कामना करते हैं।

Share This Article