NEWS PR डेस्क: पटना। दरोगा राय पथ स्थित फूले स्मारक स्थल पर माली-मालाकार कल्याण समिति के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला शिक्षिका Savitribai Phule की 129वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi, सहकारिता एवं वन-पर्यावरण मंत्री Pramod Chandravanshi और दीघा विधायक Sanjeev Chaurasia द्वारा सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस मौके पर संजय सरावगी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले आजीवन समाज सुधार और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहीं। उन्होंने अनेक यातनाएं और विरोध झेलने के बावजूद अपने अभियान से कभी पीछे हटने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा से लेकर बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा तक, सावित्रीबाई फूले ने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सरावगी ने कहा कि शिक्षित, संगठित और जागरूक समाज की जो कल्पना सावित्रीबाई फूले ने की थी, उसे आज देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi साकार करने का काम कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले के विचार और उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज यदि समाज में महिलाएं और बेटियां शिक्षा के प्रति जागरूक हुई हैं, तो उसमें सावित्रीबाई फूले का अहम योगदान है।
दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि फूले दंपति ने अपने पूरे जीवन को समाज और देश के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा कि सावित्रीबाई फूले द्वारा महिला शिक्षा और सत्यशोधक समाज की जो अलख जगाई गई थी, उसका सकारात्मक प्रभाव आज पूरे देश में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और समानता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का जो संदेश सावित्रीबाई फूले ने दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मालाकार, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, नागेंद्र रंजन मालाकार, पप्पू मालाकार, पंकज मालाकार, जितेंद्र मालाकार, पिंकू मालाकार, पींटू मालाकार, राघवेंद्र मालाकार, वीरेंद्र मालाकार, चंदन सैनी, ज्योति स्वरूप, संतोष सिन्हा मालाकार, लोककल्याण जितेंद्र मालाकार, भाजपा कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल, पूर्व मेयर संजय चंद्रवंशी, विजय भगत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।