News PR Live
आवाज जनता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन : जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले। उन्होंने भारत और सभी भारतवासियों के लिए उतीर्ण कार्य करते हुए सभी वर्गों के लोगों के हितों के बारे में सोचा है। आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है और इसकी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं। वह हमेशा यूं ही भारतवासियों के दिल में राज करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म सन् 1950 17 सितंबर को वड़नगर, गुजरात में हुआ था। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 26 मई 2014 को शपथ ली थी। वह भारत के 15वें प्रधानमंत्री हैं। गुजरात विकास के बाद से उनके चर्चे देश में हो रहे थे। वह पहले गुजरात के सीएम थे। वहीं पांच साल बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की।

- Sponsored -

- Sponsored -

नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। वहीं नरेन्द्र मोदी 5 भाई-बहनों में से दूसरे नंबर की संतान हैं। वह बचपन से ही अलग अलग गतिविधियों में माहिर हैं। वह स्कूल में एक्टिंग, वाद-विवाद, नाटकों में भाग लेते और पुरस्कार जीतते थे। इसके साथ ही वह एनसीसी में भी शामिल हुए। बता दें कि वह बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे।

सन् 1958 में दीपावली के दिन गुजरात आरएसएस के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने नरेंद्र मोदी को बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें लगभग सभी भारतवासी पसंद करते हैं। केवल भारत ही नहीं वह विश्व भर में लोकप्रिय नेता हैं। सोशल मीडिया पर नेताओं में सबसे ज्यादा उनके फेन फॉलोअर्स हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 साल के हो गए हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.