NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां pmch में कंबल घोटाले मामले में डॉक्टर समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसका आवादेन pmch प्रबंधन ने दिया था। उनके आवेदन पर पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि जांच के दौरान अस्पताल से 320 कंबल गायब मिले। कुल 334 कंबल का किया आवंटन गया था।
वहीं जांच के दौरान स्टॉक में केवल 14 कंबल मिला था। बता दें कि इस केस में डॉक्टर चंदन, तत्कालीन भंडारपाल हेमंत कुमार, सहयोगी शिवेंद्र प्रसाद पर मामला दर्ज हुआ है। वहीं पूर्व में भी भंडार का एलपी रजिस्टर गायब हुआ था। जिस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जानकारी खुद पीरबहोर थानाध्यक्ष ने दी है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।