बिहार: 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के सूरीटोला मोहल्ले में छापेमारी के दौरान 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ अशोक साह को गिरफ्तार किया गया। वहीं ततारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी औऱ ततारपुर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी की गई।

जिसमें 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ अशोक साह को गिरफ्तार किया गया,जबकि अशोक साह का पुत्र मिक्कू साह उर्फ पृथ्वी साह फरार बताया जा रहा है। कफ सिरप का कारोबार मिक्कु साह उर्फ पृथ्वी साह ही किया करता था। हालांकि घर अशोक साह का है और कफ सिरप घर में ही बरामद किया गया है। अशोक साह को उसी के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article