गोपालगंज पुलिस ने हाईवे लूटेरा गिरोह पर कसा शिकंजा, 6 लोग हथियार के साथ गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज पुलिस ने एक बड़े लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश किया है। कुछ वक्त से गोपालगंज हाईवे पर लगातार ही लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही थी। जिसके क्रम में भागलपुर पुलिस ने अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत उन्होंने हथियार के साथ 6 लोगों पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार किया है।

उन लोगों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, दो पिस्टल, कार, बाइक, मोबाइल भी जब्त किया है। सभी अपराधी गोपालगंज हाईवे पर एक्टिव रहते थे और वहां आने जाने वाले राहगीरों को लूटते थे। जानकारी के अनुसार सभी निवासी बरौली, उचकागांव और औरंगाबाद के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश हाईवे पर जाने वाली वाहनों में लूट को अंजाम देते है। पुलिस सभी से पूछताछ कर गिरोह में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article